हैरी ब्रूक के छक्के से टूटी LED स्कोरबोर्ड स्क्रीन, ICC को हुआ बड़ा नुकसान

हैरी ब्रूक के छक्के से टूटी LED स्कोरबोर्ड स्क्रीन, ICC को हुआ बड़ा नुकसान

ICC Men’s T20 World Cup के 9वें सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेटों से मात दी। मुकाबले में इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। लेकिन इंग्लैंड की पारी के दौरान कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने एक शॉट से स्कोरबोर्ड स्क्रीन तोड़ दी।

ICC का हुआ नुकसान

इंग्लैंड की पारी के 2 ओवर की छठी गेंद पर कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने एक बड़ा छक्का लगाकर स्टेडियम की LED स्कोरबोर्ड स्क्रीन को तोड़ दिया। गेंद स्क्रीन से टकराते ही टूट गई और काला निशान हो गया। मतलब ब्रूक ने स्क्रीन तोड़कर ICC का नुकसान कर दिए। अब इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दे, ब्रूक ने यह छक्का मैट हेनरी (Matt Henry) की गेंद पर जड़ा था।

- Advertisement -

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की राह मुश्किल

इंग्लैंड से हारने के बाद अब न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। अब श्रीलंका ही पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल का भविष्य तय करेगी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ 65 रन से मुकाबला जीतना होगा। अगर वह पहले बल्लेबाजी करता है तो। वहीं श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करता है तो पाकिस्तान को 13.3 ओवर से पहले लक्ष्य को हासिल करना होगा। अगर पाकिस्तान यह मुकाबला हार जाता है, तो न्यूजीलैंड सेमीफइनल में पहुंच जायेगा। क्योंकि न्यूजीलैंड 3 अंको के साथ रन रेट +1.390 है। जबकि पाकिस्तान का एक अंक के साथ -0.461 है।

Related Post