अबू धाबी में हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी जारी है। इस मिनी ऑक्शन में उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर (Prashant Veer) इतिहास रच दिया है। 20 साल के प्रशांत को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आवेश खान अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। आवेश खान को 2022 के ऑक्शन में लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये देकर खरीदा था।
कौन है प्रशांत वीर?
प्रशांत ने अब तक 9 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 7 पारियों में 167.16 की स्ट्राइक रेट और 28 की औसत से 112 रन बनाए हैं। वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 9 पारियों में 16.66 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किये हैं। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 6.45 की रही है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक इस खिलाड़ी ने सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं। उनके बल्ले से 7 रन और 2 विकेट निकले हैं।
यूपी टी-20 लीग 2025 में प्रशांत ने 10 मुकाबले खेले थे और इसकी 10 पारियों में 64 की उम्दा औसत से 320 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 155.34 की रही थी। उन्होंने 35 चौके और 14 छक्के जड़े थे।
यह भी पढ़े: IPL Auction 2026: क्यों पृथ्वी शॉ और विजय शंकर को नहीं मिला कोई खरीददार?
गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 21.75 की शानदार औसत के साथ 8 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 6.69 की रही थी। प्रशांत की उम्र अभी सिर्फ 20 साल की है। वह यूपी के ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। अब वह आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
