वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-A क्रिकेट में रचा इतिहास, जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

Vaibhav Sooryavanshi

15 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। उन्होंने ट्राई-सीरीज (India A vs Sri Lanka A) के फाइनल मुकाबले में मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।

उन्होंने श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने (Kaushalya Weeraratne) का 20 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। कौशल्या ने यह कारनामा 12 गेंदों में किया था। सूर्यवंशी ने पहले 11 गेंदों में ही तूफानी अंदाज में (4, 4, 4, 6, 6, 0, 6, 4, 4, 6, 6) बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एक भी रन दौड़कर नहीं लिया।

- Advertisement -

लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ 50 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़

  • वैभव सूर्यवंशी – 11 गेंदें
  • के. वीरारत्ने – 12 गेंदें
  • एन.एल. परेरा – 13 गेंदें
  • आर.के. क्लेनवेल्ड्ट – 14 गेंदें
  • ए.जे. हॉलियोक – 15 गेंदें

गुस्से में थे सूर्यवंशी

दरअसल, ट्राई-सीरीज के चौथे मैच में सुपर ओवर में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विषेन हलंगबागे (Vishen Halambage) के बीच मैदान पर धक्का-मुक्की हो गई थी। हार के बाद पवेलियन की और लौट रहे भारत के दोनों खिलाड़ी से श्रीलंकाई खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे ने कुछ कह दिया था। इसके बाद सूर्यवंशी पीछे मुड़े और श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया। इसके बाद अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से सूर्यवंशी काफी गुस्से में थे और उन्होंने इस फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में मात्र 29 गेंदों का सामना करते हुए 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके जड़े। वह अपने शतक से मात्र 6 रन दूर रह गए। उनकी इस तूफानी पारी के बदौलत भारत ने श्रीलंका के सामने 9 विकट 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Related Post