WCL Final 2025: 41 की उम्र में AB de Villiers ने मात्र 48 गेंदों में जड़ा शतक

WCL Final 2025: 41 की उम्र में AB de Villiers ने मात्र 48 गेंदों में जड़ा शतक

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स (World Championship of Legends) 2025 का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले में 41 साल के AB de Villiers ने मात्र 48 गेंदों पर शतक जड़कर क्रिकेट में जगत में तहका मचा दिया। उन्होंने इस शतक यह साबित कर दिया कि वह आज भी सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ है।

बता दे, फाइनल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने शरजील खान के 76 रनों के दमपर 195 रनो का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने हाशिम अमला (Hashim Amla) रूप में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

- Advertisement -

दक्षिण अफ्रीका के लिए एबी डिविलियर्स ने 60 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रनों की ख़तरनाक पारी खेली। उनके साथ JP डुमिनी ने 28 गेंद पर 50 रन जड़े। दोनों की शानदार पारी के बदौलत साउथ अफ्रीका ने मात्र 16.5 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा।

Related Post