2027 एशिया कप खेलेंगे कोहली और रोहित? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

Virat Kohli and Rohit Sharma

टीम इंडिया के दो महान बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी आगामी 2027 एशिया कप खेल सकते है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार एशिया कप 2027 का आयोजन 50 ओवर (ODI) प्रारूप में आयोजित होने की योजना है, 18 जून से 4 जुलाई के बीच आयोजित होने की संभावना है।

2027 एशिया कप भारत के अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए अहम होगा। क्योंकि इसके कुछ ही समय बाद 2027 वनडे वर्ड कप खेला जाएगा। ऐसे में यह टूर्नामेंट टीम इंडिया के लिए अंतिम और सबसे बड़ी तैयारी माना जा रहा है।

- Advertisement -

एशिया कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

खिलाड़ीमैचरनऔसतशतकअर्धशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
विराट कोहली31118363+37183
रोहित शर्मा30104646+18111*

आंकड़े पुरुष एशिया कप (वनडे और टी20) में दोनों खिलाड़ियों के कुल प्रदर्शन पर आधारित हैं।

2027 एशिया कप दोनों खिलाड़ियों के लिए क्यों है खास?

1. विश्व कप की अंतिम तैयारी

2027 एशिया कप के तुरंत बाद वनडे विश्व कप खेला जाएगा। ऐसे में यह टूर्नामेंट भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन तय करने का आखिरी बड़ा मौका होगा। रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को स्थिरता दे सकती है।

2. बड़े मैचों का अनुभव

एशिया कप में भारत को अक्सर पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों का सामना करना पड़ता है। विराट और रोहित कई बार बड़े मुकाबलों में मैच जिताने वाली पारियां खेल चुके हैं। ऐसे अनुभव वाले खिलाड़ियों की मौजूदगी युवा टीम का आत्मविश्वास बढ़ाती है।

- Advertisement -

3. शानदार एशिया कप रिकॉर्ड

विराट कोहली एशिया कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा ने कप्तान और बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं। ऐसे रिकॉर्ड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं करना चाहेगा।

यह भी पढ़े : पृथ्वी शॉ पर धोखा देने का आरोप! मंगेतर आकृति की वायरल पोस्ट से मची सनसनी

4. युवा खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शन

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए विराट और रोहित का ड्रेसिंग रूम में होना किसी सीख से कम नहीं होगा। बड़े टूर्नामेंट का दबाव संभालने में उनका अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

5. फिटनेस और फॉर्म होगी सबसे बड़ी कसौटी

हालांकि 2027 एशिया कप में जगह केवल नाम के आधार पर नहीं मिलेगी। चयनकर्ताओं की नजर दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस, लगातार प्रदर्शन और टीम की जरूरतों पर रहेगी। यदि वे मौजूदा स्तर का प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो उनकी दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

क्या 2027 एशिया कप खेलना तय है?

फिलहाल बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों अनुभवी बल्लेबाजों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। ऐसे में एशिया कप 2027 में उनका खेलना भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर साबित हो सकता है। अंतिम फैसला चयन समिति, टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों की फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Related Post