2026 फीफा वर्ल्ड कप में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसके चलते कुल 104 मैच खेले जायेंगे। इन 48 टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। वहीं नॉकआउट स्टेज में इस बार ‘राउंड ऑफ 32’ (Round of 32) को भी शामिल किया गया है। यही नहीं टूर्नामेंट में कुल चार टीमें ऐसी है जो पहली बार World Cup खेलेंगी।
World Cup 2026 में इतिहास में पहली बार कुल चार टीमें—केप वर्डे (Cape Verde), कुराकाओ (Curaçao), जॉर्डन (Jordan) और उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) क्वालिफाई करने में सफल रही हैं। टूर्नामेंट के लिए 45 टीमों ने क्वालिफाई किया था लेकिन तीनो देशों (कनाडा, मेक्सिको और यूनाइटेड स्टेट्स) की मेजबानी के चलते टीमों की संख्या बढ़कर 48 हो गई।
1. केप वर्डे (Cape Verde)
6 लाख की आबादी वाले इस देश ने वर्ल्ड कप में क्वालिफाई कर चीन और भारत जैसी देशों को हैरान कर दिया। केप वर्दे गणराज्य एक द्वीप देश है, जो उत्तरी अटलांटिक महासागर मे अफ्रीका के पश्चिमी तट से दूर मैकरोनेशिया पारिस्थितिक क्षेत्र में एक द्वीपसमूह के रूप मे फैला है। केप वर्डे को ग्रुप H में स्पेन, उरुग्वे और सऊदी अरब के साथ रखा गया है। अब देखना होगा कि यह टीम टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से बड़ा उलटफेर करती है या नहीं।
2. कुराकाओ (Curaçao)
कैरेबियाई देश कुराकाओ (Curaçao) डेढ़ लाख की आबादी वाला यह छोटा सा द्वीप है। वर्ल्ड कप के इतिहास में क्वालिफाई करने वाला कुराकाओ अब तक का सबसे छोटा देश बन गया है। इस टीम को टूर्नामेंट में ग्रुप E में जर्मनी, आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर के खिलाफ ड्रा किया गया है।
3. उज्बेकिस्तान (Uzbekistan)
मध्य एशिया में स्थित एक खूबसूरत, ऐतिहासिक और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए उज्बेकिस्तान जाना जाता है। 3.8 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश पहली बार वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। इस को वर्ल्ड कप ग्रुप K में पुर्तगाल, कोलंबिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ रखा गया हैं।
यह भी पढ़ें : Lamine Yamal फिट या अनफिट? स्पेन के लिए आई बड़ी खबर
4. जॉर्डन (Jordan)
नॉकआउट चरण के करीब आकर चुके वाली जॉर्डन टीम ने इस बार वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर अपने सपने को साकार किया। जॉर्डन को ग्रुप J में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना पड़ेगा।
