एशिया कप 2025 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भारतीय टीम का ऐलान कभी भी हो सकता है। लेकिन टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का चुनना सेलेक्टर्स के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। सेलेक्टर्स को समझ नहीं आ रहा किस खिलाड़ी को टीम में ले और किस खिलाड़ी को टीम से बाहर रखे। क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी होने जा है।
वहीं इस बीच खबरें आ रही है कि टी20 फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस ईयर और यशस्वी जायसवाल आगामी एशिया कप 2025 से बाहर रह सकते है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जायसवाल रेड बॉल क्रिकेट पर फोकस करना चाहते है। ऐसे में वह एशिया कप से दूर रह सकते है। वहीं सेलेक्टर्स श्रेयस में रूचि कम ले रहे है। लेकिन अभी कुछ भी साफ़ नहीं हो पाया है।
बता दे, एशिया कप का फाइनल 28 सितंबर को खेला जायेगा है। इसके अगले महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होगी। ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। टी20 से सीधे टेस्ट क्रिकेट खेलना खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो जाता है। चयनकर्ता एशिया कप में ऐसी टीम तैयार करना चाहते है, जो अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन कर सके।
यह भी पढ़ें: BCCI पर फूटा हरभजन का गुस्सा, कहा- सैनिकों के लिए एक मैच नहीं छोड़ सकते?
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: भारत के इस खतरनाक ऑलराउंडर का खेलना मुश्किल!
