नॉकआउट में भारत का रिकॉर्ड स्कोर, एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

Team India

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज लिया है। नॉकआउट मुकाबले में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ स्कोरबोर्ड पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू सैमसन (89), ईशान किशन (39), शिवम दुबे (43), हार्दिक पांड्या (27) और तिलक वर्मा (21) की शानदार पारी से 7 विकेट पर 253 रन जड़ दिए। मुंबई के वानखेडे मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों का रौद्र रूप नजर आया।

- Advertisement -

सैमसन की पावर फूल पारी

संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली थी।

शिवम दुबे की तूफानी पारी

भारतीय टीम के बल्लेबाज शिवम दुबे ने भी इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 25 गेंदों पर 4 छक्के और एक चौके की मदद से 43 रन बनाए।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

नॉकआउट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के साथ ही भारत ने एक टी20 वर्ल्ड कप की पारी में 19 छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। अब भारत एक पारी में सबसे ज्यादा 19 छक्के जड़ने वाली पहली टीम बन गई है।

- Advertisement -

Related Post

TAGGED: