15 फरवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबला होना है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान सरकार ने टीम को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है। इस फैसले से ICC को बड़ा झटका लग सकता है।
पाकिस्तान प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने 4 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग में एक बयान देते हुए यह साफ किया कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, “हमने टी20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ़ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह रुख अपनाया है और इसे सही फैसला बताया। खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम बांग्लादेश के साथ खड़े है और ये काफी यह फैसला है।
आपको जानकारी में बता दे, ICC इस मामले पर पहले ही पीसीबी को एक सन्देश दे चुका है। अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने नहीं उतरता है तो पीसीबी को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।
यह भी पढ़े : भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर PAK को भुगतने पड़ेंगे ये बड़े नुकसान…
बांग्लादेश के साथ खड़ा हुआ पाक
बता दें कि बांग्लादेश को ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया क्योंकि उनकी सरकार और बीसीबी ने टीम को भारत भेजने के लिए इनकार कर दिया। बीसीबी ने ICC को एक पत्र में लिखकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मांग कि बांग्लादेश के सभी मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए, लेकिन उनकी इस मांग को आईसीसी ने खारिज कर दिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में खेलने के लिए 24 घंटे का समय दिया, लेकिन बीसीबी अपनी मांग पर अड़ा रहा और उसकी जगह टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया।
