भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर PAK को भुगतने पड़ेंगे ये बड़े नुकसान…

India vs Pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद अब दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान को कई बड़े नुकसान भुगतने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शायद पाकिस्तान सरकार और पीसीबी को होने वाले नुकसानों के बारे में पता नहीं होगा। या फिर वह ICC को बेवकूफ समझ रहा होगा। लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान को होने वाले नुकसानों की लिस्ट बताने जा रहे है –

भारत को मिलेंगे 2 पॉइंट

15 फरवरी को पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग़ा अगर टॉस के समय नहीं आये तो, पाकिस्तान को हारा हुआ घोषित किया जाएगा। इस स्थिति में भारत को पूरे 2 पॉइंट मिलेंगे।

- Advertisement -

नहीं मिलेगी टूर्नामेंट प्राइस मनी

अगर पाकिस्तान भारत के साथ मैच का बहिष्कार करता है तो उसे ICC से मिलने वाली टूर्नामेंट प्राइस मनी से भी हाथ धोना पड़ेगा।

38 मिलियिन डॉलर का सीधा नुकसान

भारत-पाकिस्तान के टिकट और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स पहले ही बिक चुके है। यह नुकसान करीब 38 मिलियिन डॉलर यानी भारतीय रकम में यह करीब 350 करोड़ रुपये के लगभग है।

सालाना कमाई का नुकसान

ICC हर टीम को सालाना रेवेन्यू शेयर करता है। इसी प्रकार पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू 35 मिलियिन डॉलर है, जो ICC रोक सकता है। अगर ICC ने पीसीबी का सालाना रेवेन्यू रोक दिया तो वह घुटनों पर आ जायेगा।

- Advertisement -

यह भी पढ़े : T20 WC 2026: पाक की किट पर भारत का नाम, फिर मैच खेलने में क्या परेशानी ?

जानकारी के लिए बता दे, पीसीबी की तरफ से अभी तक ICC को लिखित भारत के खिलाफ न खेलने का कोई मेल या लेटर नहीं मिला है। लेकिन ICC ने एक मीडिया रिलीज़ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक तौर पर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। ICC का मानना है कि यह फैसला खेल की मूल भावना के खिलाफ है। फिर भी पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहता है तो उसे ICC से मिलने वाली सजा के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा।

Related Post