Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास! BCCI को दी जानकारी

0
77
virat kohli
virat kohli

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। जी हाँ, महान बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया। इसकी जानकारी उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को यह जानकारी दे दी है। हालांकि, BCCI ने उन्हें अपने फैसले पर दुबारा विचार करने के लिए कहा है।

विराट से पहले गुरुवार को रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके बाद भारतीय फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए।

36 साल के विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले और 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 7 दोहरे शतक जड़े है। हालांकि, पिछले पांच सालों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली।

उन्होंने 37 मैचों में 1,990 रन बनाए, जिसमें सिर्फ 3 शतक शामिल हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन और खराब रहा, जहां पांच टेस्ट में उनकी औसत केवल 23.75 रही। इस दौरे पर 8 बार आउट होने में सात बार वे ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट हुए।