आगामी एशिया कप (Asia Cup) 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सलमान अली आगा को दी है, जबकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बाहर रखा है। PCB ने अपने स्क्वाड में कुल 17 खिलाड़ियों शामिल किया है।
क्यों हुए बाबर-रिजवान ?
कभी अपनी बल्लेबाजी से दुनिया में सिक्का ज़माने वाले बाबर आजम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में वह तीन मैचों में सिर्फ 56 रन बना पाए। ऐसे में खराब फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जगह नहीं दी। उन्होंने इस साल कोई T20I नहीं खेला है। यह भी एक मुख्य कारन माना जा रहा है।
दूसरी तरफ मोहम्मद रिजवान ने भी पाकिस्तानी टीम के लिए अपना आखिरी T20I मैच पिछले साल खेला था। रिजवान भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मात्र एक अर्धशतक लगा सके। दोनों की खराब फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें एशिया कप स्क्वाड में शामिल नहीं किया।
Asia Cup 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम
यह भी पढ़े: Asia Cup 2025: भारतीय टीम में No श्रेयस, No जायसवाल! जानिए कारण
यह भी पढ़े: यह खूबसूरत मॉडल Shreyas Iyer को मान चुकी है अपना पति….कहा – मैं उनके बच्चों की मां
