टी20 वर्ल्ड कप 2026: बाबर, रिजवान, रऊफ को नहीं मिलेगी PAK टीम में जगह !

Babar Azam

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 20 टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान करने में लगी हुई है। इसी कभी पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket Board) ने अपने प्रोविजनल स्क्वाड की लिस्ट आईसीसी को सौंप दी है। इस लिस्ट में आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे बाबर आजम और चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम शामिल है। वहीं विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का नाम शामिल नहीं है।

कट सकता है बाबर का नाम

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम पिछले कुछ महीनों से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे है। खराब फॉर्म के चलते उन्हें एशिया कप 2025 टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाबर को मौका दिया गया जिसका भी वह कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए। वहीं अभी वह Big Bash League (बिग बैश लीग) खेल रहे है। BBL में वह बुरी तरह फ्लॉप नजर आ रहे है। वह रन बनाने के लिए झुझते रहे है। इसके बावजूद भी पाकिस्तान क्रिकेट ने उन्हें अपनी प्रोविजनल स्क्वाड में शामिल किया है। लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए बाबर का इस लिस्ट से नाम कटने की संभावना सतप्रतिशत है।

- Advertisement -

रिजवान और रऊफ नाम नहीं

इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का नाम शामिल नहीं है। रिजवान भी बाबर की तरह काफी समय से फ्लॉप नजर आ रहे है। वहीं रऊफ भी गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है।

यह भी पढ़े: India vs Pakistan T20 World Cup 2026: कौन है ज्यादा मजबूत?

पीसीबी सेलेक्टर्स ने टॉप ऑर्डर में आक्रामक खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें सैम अयूब, साहिबजादा फरहान और फखर जमान के साथ ओपनिंग करने की संभावना है, और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी विस्फोटक उस्मान खान को सौंपी है। वहीं एक बार फिर सलमान अली आग़ा के हाथों में पाकिस्तान टीम की कमान रहेगी।

- Advertisement -

Related Post