[WATCH] IPL में पहली बार: रियान पराग ने जड़े 6 गेंदों पर 6 छक्के

0
177
IPL में पहली बार: रियान पराग ने जड़े 6 गेंदों पर 6 छक्के
IPL में पहली बार: रियान पराग ने जड़े 6 गेंदों पर 6 छक्के

रियान पराग (Riyan Parag) आईपीएल इतिहास में 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले ऐसा कारनामा किसी बल्लेबाज ने नहीं किया था। जी हाँ, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेल जा रहे मैच में रियान पराग ने यह कारनामा किया।

रियान पराग ने पांच लगातार छक्के मोईन अली की गेंद पर और एक छक्का वरुण चक्रवर्ती के ओवर में लगाकर 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए।

आपको बता दे, RR और KKR के बीच आईपीएल 2025 का 53वां खेला जा रहा है। यह मैच दोनों ही टीम के लिए काफी अहम है। राजस्थान अगर यह मैच हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।