एलिसा हीली ने अपने आखिरी ODI में जड़ा शतक, पति Mitchell Star हुए इमोशनल

एलिसा हीली ने अपने आखिरी ODI में जड़ा शतक, पति Mitchell Star हुए इमोशनल

ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने अपने क्रिकेट करियर के आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर अपने आपको एक ऐतिहासिक विदाई दी। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 98 गेंदों पर 158 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 27 रिकॉर्ड चौके जड़े।

मिशेल स्टार्क हुए भावुक

एलिसा हीली के शतक जड़ने के बाद पति मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने इस पल को कमेंट्री रूम से एन्जॉय किया। इस दौरान वह थोड़े भावुक भी नजर आये है। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

- Advertisement -

टीम इंडिया ने आखिरी विदाई

भारतीय महिला टीम ने बेलेरिव ओवल में खेलते गए मुकाबले से पहले एलिसा हीली को को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम ने 185 रनों से तीसरा मैच जीतकर यादगार विदाई दी।

यह भी पढ़ें : Sahibzada Farhan बने एक T20 World Cup में दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी

रिकॉर्ड और उपलब्धियां:

हीली ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया सर कई बार ऊंचा किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 8 वर्ल्ड कप (6 टी20, 2 वनडे) जीते हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 123 डिसमिसल का रिकॉर्ड भी नाम रखती हैं।

- Advertisement -

एलिसा हीली का क्रिकेट करियर

लगभग 15 सालों तक ऑस्ट्रेलिया टीम का नेतृत्व करने वाली एलिसा हीली एक सफल विकेटकीपर-बल्लेबाज रही है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 126 मैचों में 37.03 की एवरेज से 3777 रन बनाए है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3054 रन बनाए हैं। जबकि टेस्ट क्रिकेट में 10 मैचों में 489 रन जड़े है।

Related Post