वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया (WI vs AUS) बेहद ही खतरनाक अवतार में नजर आ रही है। चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में कंगारू टीम ने वेस्टइंडीज के मुँह से जीत छीन ली। अब वह पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे है।
चौथे टी20i मैच का हाल
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने फिर टॉस जीतकर टीम विंडीज को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम ने कंगारू टीम के सामने 205 रनों का शानदार लक्ष्य रखा। लेकिन इस लक्ष्य को भी ऑस्ट्रेलिया ने 4 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
पांच मैचों की सीरीज में अब तक वेस्टइंडीज टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। वहीं कंगारू टीम की नजर अब क्लीन स्वीप पर है। अगर वह ऐसा करने में कायमाब रही तो एक नया टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड बन जायेगा।
यह भी पढ़े : [WATCH] केएल राहुल से भिड़े Virat Kohli
यह भी पढ़े : 3 साल का बैन और अब वापसी करेगा ये दिग्गज क्रिकेटर
