भारतीय टीम में एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल हो जाता जा रहा है। अर्शदीप सिंह और आकाशडीप के बाद अब ऋषभ पंत भी बुरी तरह चोटिल हो गए है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन पंत को गंभीर चोट के चलते रिटायर्ड हर्ड होना पड़ा।
पैर की ऊँगली में लगी चोट
ददरअसल, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाएं पैर में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। गंभीर चोट इतनी गंभीर थी कि खून निकलने लगा। इसके बाद उनसे चला नहीं जा रहा था। फिर पंत को एम्बुलेंस से मैदान से बाहर ले जाया गया। चोट से पहले पंत 48 गेंदों में 37 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर खेल रहे थे।
चौथे टेस्ट के लिए दोनों देशों की टीमें इस प्रकार –
भारत – यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड – जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर
यह भी पढ़े: इस दिग्गज क्रिकेटर ने भी कह दिया… Prithvi Shaw को भी बॉडी पर काम करने की जरूरत
यह भी पढ़े: Yashasvi Jaiswal: 126 KMPH की गेंद से ही टूट गया SG कंपनी का बल्ला
