इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम और फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक बार फिर आरसीबी चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेलती हुई नजर आएगी। कर्नाटक राज्य सरकार की मंजूरी के बाद गत विजेता आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
5 मुकाबले खेलेगी आरसीबी
इस सीजन में आरसीबी के पांच घरेलू मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने की पुष्टि हो गई है। अपने बाकि मैच आरसीबी रायपुर में खेलेगी। ऐसे में आरसीबी और विराट कोहली फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।
11 लोगों की हुई थी मौत
पिछले साल आरसीबी के खिताब जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम विक्ट्री परेड रखी गई थी। जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस दुख:द घटना के बाद से यहां एक भी घरेलू मैच नहीं खेला गया। जांच के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा के लिहाज से कमियां पाई गई थी। इसके बाद कमियों को ठीक किया गया और हाल ही में सरकार ने स्टेडियम में मैच कराने की मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें : संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड
RCB के सीईओ ने जताया आभार
इस फैसले के बाद RCB के सीईओ राजेश मेनन ने सरकार का आभार जताते हुए कहा, “चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ हमारा घरेलू मैदान नहीं है। ये ऐसा स्टेडियम है, जहां हमने सही मायने में अपनी दुनियाभर में पहचान बनाई है। बेंगलरु में फैंस की ऊर्जा हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रही है, जो उन्हें पूरे टूर्नामेंट के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रशंसकों ने बिना शर्त हमारा साथ दिया है और वे अपनी पसंदीदा टीम के मैच घरेलू मैदान पर देखने के हकदार हैं।”
यह भी पढ़ें : Finn Allen ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक
